चिरंजीवी योजना क्या है
चिरंजिवि योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वकाशी दुर्गातना एवं स्वास्थ्य बिमा योजना हे जो राजस्थान के लगभग सभी जिलो के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में लागु हे .Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा 2021-22 में यूनिवर्सल (स्वास्थ्य कवच) हेल्थ कवरेज के तहत प्रदेश में 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई थी.
![]() |
| चिरंजीवी योजना क्या है |
चिरंजीवी योजना का क्या लाभ हे ?
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत परिवार के सदस्य रु 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभ प्राप्त करने के लिए योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना में पंजीकृत परिवार को बीमारी के उपचार के लिए रु 25 लाख तक के उपचार की कैशलेस सुविधा। स्वास्थ्य सुविधा का लाभ राज्य के मूल निवासी परिवारों को उपलब्ध करवाने के लिए लाभार्थियों को पात्रता के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित करने प्रावधान है।
चिरंजीवी योजना के लिए क्या पात्रता हे ?
योजना के लिए पात्रता
निर्धारित पात्रता मानदंड के आधार पर निशुल्क बीमा के अंतर्गत वर्गीकृत परिवारों के स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। शेष परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के निर्धारित प्रीमियम रु 850 का भुगतान स्वयं करना होगा।
निशुल्क बीमा की पात्रता के अंतर्गत आने वाले परिवार में शामिल हैं -
- राज्य के मूल निवासी लघु एवं सिमान्त कृषक परिवार।
- राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र लाभार्थी परिवार।
- सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र लाभार्थी परिवार।
- राज्य के समस्त विभागों के बोर्ड /निगम/सरकारी कंपनी में कार्यरत संविधा कर्मी।
- राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवार।
निर्धारित प्रीमियम की आधी राशि का भुगतान करने के पात्र परिवार
राज्य के सरकारी कर्मचारी, जो पेंशनर नहीं हैं, मेडिकल अटेंडेंट जो नियमों के तहत योजना के लाभ नहीं ले रहें हों आदि निर्धारित प्रीमियम रु 850 का भुगतान करने के माध्यम से योजना में सम्मिलित हो सकते हैं।
चिरंजीवी योजना में कोन-कोन सी बिमारिया शामिल हे ?
तकरीबन 1597 हेल्थ पैकेज नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है। जिनमें गंभीर बीमारियां जैसे कोविड-19, ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट आदि शामिल है।
Mukhemantri Chiranjeevi Yojana के अंतर्गत हाल ही में नए 18 पैकेज जोड़े गए हैं। जिनमें न्यूरो सर्जरी, हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसफर, कैंसर में काम आने वाली पेट स्कैन, जैसी महंगी जांच और उपचार शामिल कर दिए गए हैं। साथ ही हिमोडायलिसिस पैकेज के लिए काम आने वाला एंथ्रोपॉीन इंजेक्शन, हृदय रोग से जुड़ी एंजियोग्राफी भी पैकेज के दौरान की जा सकेगी। योजना में बनाए गए नए 18 पैकेज के साथ-साथ 210 हेल्थ पैकेज पर हॉस्पिटल रेट को भी बढ़ाया गया है। जिससे अस्पताल मरीजों को सही से सुविधा दे सकते हैं। इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा 350 करोड़ रुपए का अधिक बाहर वाहन किया जाएगा
चिरंजीवी योजना लिस्ट में अपना नाम केसे देखे ?
चिरजीवी योजना की ओफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम दी गई लिस्ट में देख सकते हे नजदीकी इ मित्र पर जाकर भी अपने नाम की लिस्ट निकलवा सकते हेचिरंजीवी योजनामें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- योजना में रजिस्ट्रेशन स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
- स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए ऑनलाइन पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर redirect to sso विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Rajasthan Single Sign On पोर्टल पर जन आधार या गूगल की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- फिर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पोर्टल पर अपनी sso आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद अपनी पात्रता के आधार पर फ्री और पेड विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करने पर अपने परिवार के सदस्यों का विवरण देख सकेंगे।
- अब जन आधार में दर्ज परिवार के सदस्यों के नाम में से किसी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर ऑनलाइन करना होगा। फिर उस सदस्य के आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद फॉर्म में अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीमा के डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करके निकला जा सकेगा।
- पेड श्रेणी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने पर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पर निर्देशित कर दिया जाएगा।
- फिर ऑनलाइन बैंक से रु 850 रु के बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसके बाद बीमा के डाक्यूमेंट्स का प्रिंटआउट निकल सकेंगे।
चिरंजीवी योजनामें रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- जन आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/scheme-package https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/hospital-search
योजना का टोलफ्री नंबर : 1800180 6127
